चंदौली यातायात पुलिस ने 135 गाड़ियों का किया चालान,1.74 लाख का लगाया जुर्माना

20b9e1124ce7
चंदौली। यातायात व जनपदीय थाना पुलिस टीम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शनिवार को कुल 135 वाहनों का चालान कर दिया। जिनपर 1.74 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। पुलिस के लगातार कार्रवाई से आमजन में खलबली मची हुई है।



सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों के उल्ल्घन करने वालो पर लगातार कार्रवाई जारी है।

 जिसके क्रम में शनिवार को भी जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो पर लगातार भ्रमणशील रहकर बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 135 वाहनों का चालान करते हुए 1.74 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है 

पुलिस अधीक्षक महोदय चंदौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात ,रघुराज के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव व सभी यातायात अधि0/कर्मचारीगण के द्वारा बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के  यातायात पुलिस चंदौली द्वारा 

वहीं यातायात नियमों के पालन व सड़क सुरक्षा जागरुकता के तहत आमजन को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया।

इस बाबत यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज 135 गाड़ियों का चालान किया गया है और उन पर 1.74 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *