चंदौली में खेल दिवस के रुप में मनाया गया हाकी के जादूगर ध्यानचंद्र का जन्मदिन

23a672a731d5

हॉकी, कबड्डी, वालीवाल, फुटबाल और निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

चंदौली। जनपद के सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत पूर्व माध्यामिक विद्यालय नई बाजार में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान हॉकी, कबड्डी, वालीवाल, फुटबाल और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर हौसला बढ़ाया गया।



खेल शिक्षक अरुण रत्नाकर ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध से पहले भारतीय हॉकी टीम का दुनियाभर में दबदबा हुआ करता था, और इसमें ध्यानचंद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी। उनमें गोल करने की असाधारण प्रतिभा थी, उन्होंने 1928, 1932, और 1936 के ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की।



 इसलिए हर वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस हॉकी के जादूगर भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। स्कूलों कॉलेजों में खेलकूद से संबंधित ऐसे आयोजन किए जाते है ताकि बच्चें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर खेलो में प्रतिभाग करें और प्रतिभावान बनकर और देश को तरक्की पर ले जाए।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जमील अहमद, धर्मराज प्रसाद, ज्योति भारद्वाज, खेल टीचर सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय कुमार सहित विद्यालय के समस्त छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *