620 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने एक को दबोचा

पंजाब से बिहार के लिए जा रही शराब की खेप, बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख
चन्दौली, जनपद के थाना चकिया की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शिकारगंज स्थित राजा साहब के पोखरे के पास से एक क्लोड बाडी बीएस-III माडल ट्रक से 620 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए आंकी जा रही है.
शनिवार की रात्रि 9:40 बजे मुखबिर ने बताया कि टेंगरा मोड़ के रास्ते एक क्लोड बाडी बीएस-III माडल ट्रक नं. HR47C 1978 में पंजाब निर्मित 620 पेटी अंग्रेजी शराब भरी है जो चकिया शिकारगंज होते राबर्टसगंज के रास्ते बिहार जाने के फिराक में है. जिसे सर्विलांस टीम की मदद से घेराबंदी कर तलाशी ली गई. जिसमें 620 पेटी में कुल 5518.8 लीटर गैर प्रान्त की अंग्रेजी शराब के साथ चालक मोहन श्याम पुत्र छोटेलाल निवासी 150 भरनाकला छटा थाना बरसाना जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश उम्र 45 गिरफ्तार कर लिया गया जिसे मु.अ.सं. 230/24 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 319(2) /(318(4) /338/336(3) /340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर
न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह तथा गाडी मालिक रविन्दर सिंह पुत्र महिन्दर सिंह निवासी कालरवास नैचना रेवारी हरियाणा द्वारा फर्जी बिल्टी मुर्गी दाना की बनवाकर वहां से लेकर चलते है. रास्ते में कोई भी कागज मांगता है तो मुर्गी दाना बताकर तथा कागज दिखाकर आगे बढ जाते हैं. बिहार मे शराब बन्दी के कारण पंजाब से सस्ती शराब खरीद कर बिहार मे अधिक दामों पर हम लोग बेचते है. जिससे ज्यादा लाभ होता है तथा वह पंजाब प्रान्त की बनी शराब हरियाणा, दिल्ली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र व झारखंड राज्य होते हुए बिहार प्रान्त को लेकर जाता है. आज नारायणपुर मिर्जापुर मे हाइवे पर चेकिंग होने के कारण वह टेंगरा मोड से चकिया अहरौरा होते हुए बिहार जा रहा था.
इस बाबत क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसोदिया ने बताया कि एक ट्रक से 620 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है इसमें लिप्त तस्कर के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.