वाहनों के आगे पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया

कोहरे को देखकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रशासन हुआ संवेदनशील,सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के दिए निर्देश
चन्दौली। सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ट्रैक्टर-ट्राली समेत सभी व्यावसायिक वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया.
ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी शुरू हो गया है. इसको लेकर यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस काफी संवेदनशील है और दुर्घटनाएं न हों, इसको लेकर वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर रहा है. दिसंबर व जनवरी महीने में ट्रैक्टर-ट्राली समेत सभी व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टर (आगे सफेद व पीछे दोनों तरफ पीला व लाल) लगाने का भी अभियान चलाया जा रहा है.
क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा बताया कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर किसी कामर्शियल वाहन पर यह रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगा हुआ मिला तो उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी.आगे सफेद तथा पीछे दोनों तरफ पीले रंग का रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. कोहरे के समय यह रिफ्लेक्टर टेप दुर्घटनाओं को कम करने में काफी कारगर साबित होता है. वजह कि इसके लगे होने से कोई भी वाहन दूर से ही प्रतीत हो जाते हैं.
उपरोक्त अभियान के क्रम में रविवार को यातायात व जनपदीय पुलिस टीम द्वारा 69 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप न होने पर चालान करते हुए वाहनो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया