डायट पर प्रधानाचार्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

चंदौली । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा चंदौली में जनपद के अशासकीय की माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों /प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुक्रवार को पूर्ण हुआ. यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रधानाध्यापकों में नेतृत्व क्षमता के विकास को लेकर कराया गया.
राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय नई दिल्ली के सहयोग से एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण में पांच दिवसों में अलग-अलग प्रकार के मॉड्यूल सम्मिलित करते हुए बहुत सारी गतिविधियां कराई गई.
प्रशिक्षण प्रभारी (माध्यमिक) देवेन्द्र कुमार ने बताया कि पांच दिवस में अलग-अलग दिनों में विभिन्न विषयों जैसे प्राधिकार के बिना प्रभाव, स्वयं का विकास, शिक्षा शास्त्रीय नेतृत्व विद्यालय नेतृत्व कर्ता की शिक्षा शास्त्रीय नेतृत्व करता के रूप में भूमिका, समूह के विभिन्न रूप, विद्यालय नेतृत्व का दृष्टिकोणहै माध्यमिक स्तर पर नेतृत्व कर्ता की विभिन्न भूमिकाएं ,नेतृत्व के प्राथमिकीकरण की तकनीक, दल के निर्माण तथा नेतृत्व का परिचय, माध्यमिक विद्यालयों के लिए विद्यालय विकास योजना बनाना एवं समूह प्रस्तुति, कंपास पॉइंट के आधार पर विद्यालय में दलों की दक्षताओं पर समझ बनाना, टायर गतिविधि, बोतल पर आधारित रचनात्मक गतिविधि, मानव यंत्र गतिविधि, रस्सी गतिविधि, रुपए सेकंड की गतिविधि, डिजिटल इनिशिएटिव एट नेशनल लेवल, आदि विषयों एवं गतिविधियों के माध्यम से संदर्भदाता डॉ हरेंद्र नाथ यादव , डायट प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार एवं शशि पांडे ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न कराया.
पांच दिवसीय नेतृत्व क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के पांचवे एवं अंतिम दिन डायट प्राचार्य विकराल भारती सभी प्रधानाचार्य से प्रशिक्षण का फीडबैक लिया. साथ ही अपने संबोधन में डायट प्राचार्य ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर तरीके से अपने स्टाफ के बीच सामंजस्य बनाने एवं कार्यों को सुचारू रूप से करने, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु यह प्रशिक्षण आप सभी के लिए बहुत ही उपयोगी है.
जिसके माध्यम से आप अपना तनाव कम करते हुए पूरी दक्षता के साथ टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए अपने विद्यालय को बेहतर से बेहतर बना सकते हैं. कार्य व्यवहार में कुशलता आने से नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और सभी स्टाफ का सहयोग भी मिलता है. प्राचार्य के संबोधन के अंत में प्रमाण पत्र वितरित किया गया.
इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ० रोशन सिंह डॉ० मंजू कुमारी डॉ० जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।