न्यायालय के आदेश का अवहेलना करने पर युवक को जेल

ac75b9649af5

चन्दौली। जिले की थाना सकलडीहा पुलिस ने गोवध में वांछित चल रहे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया. मा0 न्यायालय चंदौली न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी NBW के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई.

फोटो: सकलडीहा थाने पर पुलिस टीम के साथ जयप्रकाश बिंद 

थाना सकलडीहा पर मु अ सं 432/10 धारा 3/5A/8 गोवध नि0अ0 में वांछित 
जयप्रकाश बिन्द पुत्र चन्द्रमा बिन्द उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम खडान थाना धानापुर जनपद चन्दौली के विरूद्ध मा0 न्यायालय का अनुपालन नहीं करने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था. जिसके अनुपालन में सकलडीहा पुलिस द्वारा उक्त को शुक्रवार को पूर्वान्ह 9:10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जनक सिंह चौकी प्रभारी डेढावल, हे0का0 मुकेश कुमार, का0 अरविन्द सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *