आचार संहिता का पालन कराने को रोड पर उतरी पुलिस,वाहनों की जॉच कर की कार्यवाही

9a9c82a19650
चन्दौली,
सकलडीहा। आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिये पुलिस प्रशासन जुट गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फूंडे और पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के साथ अन्य आपत्ति जनक सामाग्री के वितरण को लेकर शनिवार को जगह जगह पुलिस की संयुक्त टीम ने जगह जगह चार पहिया दो पहिया वाहनों की तलाशी किया ।वहीं तीन सवारी और बगैर हेलमेट चलने वालों वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई किया गया।


फोटो: वाहनों की जॉच पड़ताल करते हुए सकलडीहा कोतवाल संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ 


 इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जांच पड़ताल की कवायद सुबह शाम तेज कर दिया गया है। जिस क्रम में कोतवाल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में डेढ़ावल, नईबाजार, सकलडीहा अलीनगर तिराहा, सकलडीहा चंदौली, चहनिया और धानापुर व कमालपुर रोड पर पैदल गश्त करते हुए चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सघन तलाशी अभियान चलाकर वाहनों के काली रैपर को उतरवाया गया। इस दौरान दर्जनों गया वाहनों का चालान भी किया गया है। पुलिस की सघन जांच पड़ताल से वाहन स्वामियों में खलबली मच गई। 



इस मौके पर स्ट्रैटिक मजिस्टे्रट सुदामा यादव,कोतवाल संजय कुमार सिंह, एसआई सुरेन्द्र कुमार,संदीप तिवारी,बंटी सिंह,प्रियांशु तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *