अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

6d63a9d35ca8
चन्दौली,
पीडीडीयू नगर।मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की रात्रि 11:05 बजे ग्राम कुण्डा कला नगर कैनाल पुलिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को देख रोककर तलाशी ली गई तो एक देशी तमंचा 315बोर बरामद हुआ। पुलीस पूछताछ में अपना नाम शुभम पटेल पुत्र विजय बहादुर सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम डोहरी थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर बताया।बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।


फोटो: थाना कोतवाली मुगलसराय पर पुलिस की गिरफ्त में शुभम् पटेल 


मुगलसराय थाना प्रभारी विजय बहादुर सिह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदौली डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन अनुसार जनपद में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए अपराधियों की नकल शक्ति से कसने हेतु लगातार अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है जिसके क्रम में उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। जिसे थाना हाजा मु0अ0सं0 200/2024 धारा 3/25 एक्ट में पाबंद करते हुए जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह,उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी शिवाला,का0 सलाम कुरैशी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *