आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों का होगा निस्तारण: पीएलवी

सकलडीहा इकाई के पीएलवी ने सरकारी/ गैर सरकारी संस्थाओ पर अभियान चलाकर लोगों को किया जागरुक
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देश पर तहसील सकलडीहा इकाई की पीएलवी टीम ने सोमवार को आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कस्बा,गांव सहित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर पहुचकर विभिन्न वादों को निस्तारित करने को विस्तार से चर्चा कर लोगों को जानकारी दी।
पीएलबी द्वारा चर्चा के दौरान बताया गया कि तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक दीवानी न्यायालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में दाण्डिक शमनीय मामले,ई चालान, एन आई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक वाद, परिवाद न्यायालय मामले, दीवानी न्यायालय संबंधित वाद, सेल टैक्स, इनकम टैक्स, आपदा क्षतिपूर्ति मामला, विद्युत चोरी, विद्युत,पानी व बिल, इत्यादि किसी भी लंबित वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर करना चाहते हैं तो वाद संबंधित कागजात, न्यायालय पीठासीन अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के कार्यालय एवं सिविल कोर्ट चंदौली में संपर्क कर वाद को हल करा सकते हैं।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली तहसील इकाई सकलडीहा के पीएलवी अवधेश कुमार यादव, खुशिहाल गुप्ता ,चंद्रशेखर राय, धनंजय श्रीवास्तव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।