आरपीएफ ने नौ बाल मजदूर को किया रेस्क्यू

तीन बाल तस्कर गिरफ्तार
चंदौली, डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, चाइल्ड हेल्प डेस्क टीम के संदिग्ध व्यक्तियों व सामानों की जांच पड़ताल के लिए अभियान चलाया गया. इसी क्रम में जिसमें अलग-अलग तीन एक्सप्रेस गाड़ियों से तीन बाल तस्कर पकड़े गए. उनके साथ अलग-अलग नौ बाल मजदूर मिलें. जिन्हें मुगलसराय कोतवाली को सुपुर्द कर दिया गया.
आरपीएफ स्टेशन पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में उप निरीक्षक अर्चना मीणा,उप निरीक्षक अश्वनी कुमार ,एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की परियोजना चंदा गुप्ता,चाइल्ड हेल्प डेस्क टीम डीडीयू स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें अलग-अलग तीन एक्सप्रेस गाड़ियों से जिसमें 12938 अप गरबा एक्सप्रेस से 04 बाल मजदूरों के साथ एक बाल तस्कर सहदेव कुमार पुत्र कुंदन भुइयां निवासी जयपुर,थाना चतरा जिला चतरा झारखंड को पकड़ा.
वहीं ट्रेन संख्या 01666 अप रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन से 02 बाल मजदूर मिले. इनके साथ बिपिन कुमार पुत्र इंद्रदेव सदा निवासी भाटोलिया थाना मानसी जिला खगड़िया,बिहार पकड़ा गया. वहीं ट्रेन संख्या 12987 अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस से तीन बाल मजदूर मिले.
इनको ले जाने वाला एख तस्कर प्रद्युम्न चौहान पुत्र गोपाल चौहान निवासी आईलाए पटनवा थाना चांद जिला कैमूर बिहार गिरफ्तार बताया. आरपीएफ पोस्ट पर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया. जहां से विधिक कार्यवाही किया जाएगा।