आश्वासन के साल भर बाद भी नहीं बनी डेढ़गावां-रैपुरा मार्ग: पिंटू पाल

1ad47989dccb
बच्चों का जान जोखिम में डालकर आ जा रही स्कूली बसें, ओनावल के पास सड़क जर्जर, जिम्मेदार बेपरवाह 

चंदौली, सकलडीहा। क्षेत्र के डेढ़गावां रैपुरा मार्ग पर ओनावल के पास जर्जर सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। आए दिन बच्चों से भरी स्कूली बसों का आवागमन रहता है। कई बार धान व ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट चुकी हैं और जान मॉल का भारी नुकसान भी हो चुका है। भारी वाहनों को रास्ता बदलकर कर जाना पड़ रहा है।


फोटो; ओनावल के पास जर्जर सड़क पर खड़े पिंटू पाल 

सकलडीहा सेक्टर नंबर 01 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व किसान नेता पिंटू पाल ने आरोप लगाया कि इस मार्ग को लेकर यूनियन द्वारा पूर्व में धरना प्रदर्शन किया गया था। संबंधित अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया था कि वह बहुत जल्द ही बनवा देंगे। परन्तु साल भर बीत गए और सड़क जस की तस है।


पीडब्लूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जब भी इस सड़क को लेकर शिकायत की जाती है तब फिर वहीं आश्वासन देते हैं। शायद किसी अप्रिय घटना के इंतजार में तो नहीं हैं? 

आए दिन स्कूली बसों का डेढ़गावा रैपुरा मार्ग पर आवागमन रहता है। जो बच्चों का जान जोखिम में डालकर ओनावल के पास जजर्र सड़क से गुजरते हैं। कई बार तो धान और ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट चुकी हैं और जान मॉल का भारी नुकसान भी हुआ है। पर इनकी जूं तक नहीं रेंगी है। अब तो भारी वाहनों को रास्ता बदल कर जाना पड़ रहा है।

पिंटू पाल ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अपील किया है कि वे किसानों पर रहम करें और उक्त जर्जर मार्ग का संज्ञान में लेते हुए जल्द ही बनवाने की कृपा करें। ताकि कोई बड़ी अनहोनी न सके और उन्हें पुनः धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य न होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *