अलाव जलाने के नाम पर हो रही कोरमपूर्ति,ग्रामीणों और राहगीरों में आक्रोश

d5d1af21b1ca
दफ़्ती और कपड़े जलाकर अलाव तापने को मजबूर ग्रामीण व राहगीर

चंदौली,
सकलडीहा l बीते चार दिनों से घना कोहरे के साथ कड़ाके की शीत लहर भरी ठण्ड से लोगों का घरों से निकलना दूभर होगया है। इसके बाद भी जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलाये जाने को लेकर कोरमपूर्ति किया जा रहा है। मंगलवार को सुबह ठंड व गलन से परेशान राहगीर और स्थानीय ग्रामीणों ने अलाव जलाये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अलाव जलाये जाने के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति किया जा रहा है। सुबह सुबह अलाव जलाये जाने की मांग किया है।


फोटो: सकलडीहा में सुबह अलाव जलाने की मांग करते हुए राहगीर और स्थानीय ग्रामीण


मौसम वैज्ञानिकों की सूचना के बाद भी ठंड और गलन से राहत के लिए चौक चौराहों पर अलाव का पुख्ता इन्तजाम नहीं किया जा रहा है । बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड से लोग कांप जा रहे है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन कुछ दुकानों के सामने दो तीन किलो लकड़ी गिरवाकर फोटो भेजकर कोरमपूर्ति कर ले रहे है। जबकि सुबह सुबह आने जाने वाले राहगीर, पुलिस कर्मी, किसान, छात्र, अधिवक्ता से लेकर सरकारी कर्मचारी कार्यालय ठंड में जाने को परेशान है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन अलाव जलवाने के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति कर रहा है।


फोटो: सकलडीहा कस्बा में ठंड से परेशान कस्बावासी दफ्ती और कपडा जलाकर अलाव तापते हुए


 लेखपाल बिचौलियों के माध्यम से लकड़ी जलवाने का दावा कर रहे है। मौके पर तहसील कर्मी और प्रशासन के नही होने पर कोरमपूर्ति किया जा रहा है। सुबह अलाव जलाये जाने की मांग को लेकर राहगीर और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन से कंबल वितरण के साथ अलाव जलवाने की मांग किया।


फोटो: मंगलवार को सुबह कोहरा और शीत


 इस मौके पर विरोध जताने वालों में गोबिंद सोनकर, मुन्नू, पवन, रामविलास सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *