वर्षों बाद देश को मिली विकास की गति : सूर्यमुनी तिवारी

df546fad8e69
चंदौली,
सकलडीहा l विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिये विस्तारित गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने,कमज़ोर लोगों तक पहुँच प्रदान करने,व्यक्तिगत आख्यानों और अनुभवों को साझा करने,संभावित लाभार्थियों का नामांकन करने के क्रम में 15 जनवरी 2024 सोमवार को ग्राम पंचायत बसीला और सहरोई मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया l कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुर्यमुनी तिवारी ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। अंत में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया।


फोटो :बसीला और सहरोई गांव में जनचौपाल के दौरान सूर्यमुनी तिवारी व अधिकारी/कर्मचारीगण

जनचौपाल कार्याक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि वर्षो बाद देश को विकास की गति मिली है। मोदी योगी की सरकारी में हर वर्ग को बगैर भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,आयुष्मान कार्ड,पीएम व सीएम आवास से लेकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। वहीं मंडल अध्यक्ष अरूण मिश्रा ने कहा कि सरकार की नितियों से विकसीत भारत बनने का संकल्प पूरा होगा। अंत में विभिन्न योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।


फोटो: बसिला और सहरोई गांव में जनचौपाल के दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते सूर्यमुनी तिवारी


इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, नोडल अधिकारी रजनीश पाण्डेय, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव,सचिव प्रिया मौर्या, सचिव जीतेन्द्र यादव, प्रधान बसिला आशा मौर्या, प्रधान सहरोई सिन्टू प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि राम आशीष मौर्या सहित रोजगार सेवक और पंचायत सहायक मौजदू रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *