अंग्रेजी विषय के दो चरणों का तीन दिवसीय रेमेडियल प्रशिक्षण संपन्न

2b095de707c3
470 विद्यालयों के शिक्षको ने किया प्रतिभाग, प्राचार्य ने प्रमाण पत्र वितरण किया 

चंदौली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा चंदौली में अंग्रेजी विषय के दो चरणों का तीन दिवसीय रेमेडियल प्रशिक्षण का समापन हो गया. प्रशिक्षण प्रभारी एवं डायट प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों चरणों में कुल 470 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अंग्रेजी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया.तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अलग अलग दिनों में आंग्लभाषा शिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए मॉड्यूल से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया.



समापन समारोह को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने शिक्षकों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी के स्तर को सुधारने पर बल दिया और विद्यालयों में रेमेडियल वर्कबुक पर कार्य करने के लिए कहा. प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया और प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी अपने अपने विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षण की स्थिति को मजबूत बनाएं ताकि सभी बच्चे रिमेडियल टीचिंग का लाभ ले पाएं.

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने उत्साह दिखाया और कई प्रश्न भी पूछे जिसका संतुष्टीपरक जवाब विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया. इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ बैजनाथ पाण्डेय , डॉ रामानंद कुमार ,संदर्भ दाता मनीष तिवारी, संदीप दुबे, संजय, चरनजीत सिंह परमानंद सुरेंद्रनाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *