अपने कर्तव्य पथ पर बलिदान हुए भारतीय पुलिस बल को दी गई श्रद्धांजलि

चंदौली, 21 अक्टूबर, सोमवार। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा पुलिस लाइन में सोमवार को अपने कर्तव्य पथ पर बलिदान हुए भारतीय पुलिस बल को श्रद्धाजंलि दी गई तथा उन बहादुरों को शत्-शत् नमन किया गया. साथ ही उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारीगण को शहीद वीर जवानों की गाथा बताते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों का भी उत्सर्ग कर देने वाले बहादुरों का बलिदान सदैव हमें अपनें कर्तव्यों के प्रति दृढ़ रहनें की प्रेरणा देता है.
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव व अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली विनय कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय व लाइन में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे तथा सभी के द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन सहित हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
अवगत कराना है कि पुलिस स्मृति दिवस केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने 21 अक्टूबर सन् 1959 को भारत के उत्तरी सीमा लद्दाख के हाॅटस्पिंग में, समुद्र तल से लगभग 10 हजार फिट की ऊंचाई पर हिमाच्छादित जनहीन क्षेत्र में चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण किये गये हमले को निष्प्रभावी कर अपनें प्राणों की आहुति दी थी. 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस बल के सदस्य विगत एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर शहीद हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने हेतु स्मृति दिवस का आयोजन करते हैं.