बाल मेधा प्रतियोगिता में सफल बच्चे हुए सम्मानित

चंदौली। जनपद के धानापुर क्षेत्र अंर्तगत बसगावां में विद्या विजय फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 अक्टूबर को क्विज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुई थी विजयी बच्चों को गुरुवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
चौथी बार आयोजित प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान आकाश कुमार कंपोजिट विद्यालय रैपुरा, द्वितीय स्थान रितिक यादव, एस डी पब्लिक स्कूल जनौली, तृतीय स्थान अंजली कुमारी, प्राथमिक विद्यालय भटसा ने प्राप्त किया। वहीं पूर्व माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान आयुष मौर्य, सम्राट कान्वेंट स्कूल भटसा, द्वितीय स्थान आलोक कुमार कंपोजिट विद्यालय रैपुरा, तृतीय स्थान अभय प्रताप, कार्मेंद्र पब्लिक स्कूल महुरा ने प्राप्त किया.
प्रथम, द्वितीय, तृतीय बच्चों को नकद प्रोत्साहन राशि ₹2500, ₹1500, ₹1000 तथा ₹500 ट्राफी तथा प्रमाण पत्र के साथ प्रदान किया गया. कुल 380 प्रतिभागियों को कॉपी व पेन वितरित किया गया.
उक्त अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री नित्यानंद सिंह एडवोकेट एंड सॉलीसीटर सुप्रीम कोर्ट क्षेत्राधिकारी चंदौली सदर श्री राजेश कुमार राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह, डी जी सी चंदौली शशि शंकर सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक IARI दिल्ली डॉक्टर कमलेश कुमार सिंह, ASI शिवानंद सिंह, ग्राम प्रधान संजय यादव व पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह, शिक्षक संजय यादव, राम सिंह गहरवार, नारद यादव, पारसनाथ मौर्य, जनार्दन पाल, भगवान सिंह, कौशल यादव आदि उपस्थित रहे.
कार्यक्रम संचालन ARP अध्यापक श्री अशोक कुमार पाल व सुधीर कुमार यादव ने किया.