बेटा सेना में सेवा पर है पटीदार छीन लिया मां से जमीन

953f90d55234
मा.न्यायालय में मामला विचाराधीन के बावजूद भू माफिया जमीन कर रहा कब्जा 

न्याय के लिए दर दर भटक रही सेना के जवान की बूढ़ी मां ने आत्मदाह की दी चेतावनी 

चंदौली,। जहां योगी सरकार एक तरफ भू माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर उनके कब्जे से जमीन अतिक्रमण मुक्त कर रही है वहीं धानापुर थाना क्षेत्र के करी गांव में एक महिला की जमीन पर भू माफिया का कब्जा बना हुआ है।यह ताजा मामला उस पुरानी कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि तू चलेगा डाल डाल तो मैं चलूंगा पात पात।

विडियो: पीड़िता सुदामी देवी 

धानापुर क्षेत्र के करी गांव निवासिनी अपना घर बचाने के लिये न्यायालय से लेकर जिलाधिकारी तक दर दर भटक रही है,पर पुलिस से लेकर प्रशासन तक किसी ने उसको न्याय नहीं दिलाया। वहीं भू माफिया पटीदार लेखपाल और पुलिस को प्रभाव में लेकर उसकी सहन की जमीन पर निर्माण करा रहा है।


फोटो: पीड़िता की जमीन पर किया गया कब्जा की फोटो 

यह बात करी गांव निवासिनी पीड़िता सुदामी देवी ने सटीक संवाद के वरिष्ठ संवाददाता से मुखातिब होते हुए कही। पीड़िता ने बताया कि वह एक विधवा महिला है और उसका एक ही बेटा है जो भारतीय सेना में इस समय सेवा पर है। वह घर पर अकेली रहती है। उसके घर के सहन की जमीन आ.नं.345 आबादी के रुप में दर्ज है जिसमें उसका ही पटीदार चंद्रिका यादव पुत्र संकठा यादव के पास भूमिधरी जमीन होने के बाद भी फर्जी तरीके से उक्त आ.नं. में पट्टा करा लिया है जिसका मामला मा.न्यायालय में विचाराधीन है। जिसपर कब्जा किया गया है।


फोटो : पीड़िता द्वारा जिलाधिकारी चंदौली को दिया गया प्रार्थना पत्र 

उन्होंने आरोप लगाया कि उसका पटीदार दबंग किस्म का व्यक्ति हैं जो लेखपाल रविशंकर राय और धानापुर पुलिस को प्रभाव में लेकर मेरी जमीन हड़प रहा है। पीड़िता ने यह भी कहा कि उसको न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *