सकलडीहा में 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, धरने पर बैठे व्यापारी

522c7b6ca854
चेताया कि समस्या का समाधान तत्काल नहीं हुआ तो चक्का जाम करने को होंगे बाध्य 

नई पाइपलाइन बिछाई जाने के बाद भी शुरू नहीं हुई सप्लाई ,दो हफ्ते से कोरा आश्वासन थे अधिकारी

चंदौली,
सकलडीहा। कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में दो हफ्ते से पेयजल आपूर्ति ठप है जिसको लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों का गुस्सा फूट गया और सोमवार को सुबह 7:00 बजे सकलडीहा मार्ग पर धरने पर बैठ गए। चेताया कि पानी की समस्या का समाधान तत्काल नहीं हुआ तो वे चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।


फोटो : सकलडीहा मेन सड़क पर धरने पर बैठे व्यापारी 


बताते चलें कि सड़क चौड़ीकरण में जल निगम की पाईप कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसको लेकर जल निगम के अधिकारियों ने नई पाईप लाईन बिछाई भी है बावजूद इसके पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो कस्बा के ब्यापारियो का गुस्सा फूट गया और धरने पर बैठ विभागीय अधिकारियों के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी करने लगे। धरनारत व्यापारियो ने चेताया है कि तत्काल पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई तो वह चक्का जाम कर आवागमन को बाधित करेगें जिसका जिम्मेदार स्वयं जल निगम विभाग होगा।

दर असल सड़क चौड़ीकरण में पीडब्लूडी द्वारा जेसीबी से सड़क की खोदाई की जा रही है जिसके दौरान जल निगम की पाईप कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो जानें के कारण दो हफ्ते से कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

इसको लेकर व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों को कई बार अल्टीमेटम दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण किया जाए। परंतु विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण दो हफ्ते से पेजल आपूर्ति बाधित रही और पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। जिसको लेकर सकलडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारी धरना पर बैठे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *