बिहार से यूपी आ रही मोरंग बालू लदी ट्रकों पर कार्रवाई

65e2266a456d
सैयदराजा, (चंदौली) बिहार की तरफ से नौबतपुर चेक गेट्स, NH-2 हाईवे पर यूपी आ रहे बिना ISTP के मोरंग बालू लदे 05 ट्रको के वाहन स्वामी व चालक के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए ट्रको को सीज किया गया। वहीं अन्य 12 ट्रकों के विरूद्ध भी प्रवर्तन की कार्रवाई की गई. खनन विभाग की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा.

सीज किये गये ट्रकों का विवरण इस प्रकार है 
1-प्रवर्तन की कार्यवाही के दौरान वाहन संख्या-UP62 CT 4734 के वाहन स्वामी पर पूर्व में चार बार प्रवर्तन की कार्रवाई की गई है जिसकी कुल 110100 रुपए बकाया है. जिसके विरुद्ध उ0प्र0 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई.
2-चेचिस नम्बर-MAT828048RAB03310, MAT828048RAJ13960, MAT828048SAB03843, व MAT828048РАН09624 उपरोक्त चारों वाहनों पर मौरंग लदा था जो बिना ISTP/TP पाये गए. ये सभी वाहन स्वामी तथा वाहन चालक चेक गेट की जांच से बचने के लिए नम्बर प्लेट का परिवर्तन कर राजस्व की चोरी करके बिना नम्बर प्लेट के वाहनो द्वारा मौरंग का अवैध परिवहन कर रहे थे.
कार्रवाई टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, खान अधिकारी सिद्दार्थ शंकर पाण्डेय, हे.का. हुँमायू, का.विष्णु दत्त प्रजापति, का. शंकर राम सैयदराजा चन्दौली शामिल थे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *