चंदौली साइबर सेल ने फेक कॉल के जरिए उड़ाए पचास हजार वापस कराया

7f9a71117770

पीड़ित के चेहरे पर फिर से आई मुस्कान, साइबर सेल का किया धन्यवाद 

चन्दौली, साइबर सेल ने फेक काल द्वारा पीड़ित के खाते से 50 हजार रुपए उड़ने के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उसके अकाउंट में पैसे वापस करवाए हैं.

बता दें कि जनपद के थाना अलीनगर के लौदा के रहने वाले नुरुलहक पुत्र स्व0 अनीसुलहक ने बीते दिनों पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे को तहरीर देकर खुद को साइबर ठगी का पीड़ित होने की गुहार लगाई. बताया कि उन्हे फ्राड काल करके कुछ लोगों ने उनके बैंक खाते से 50 हजार की धनराशि को उड़ा दिया है. इस मामले की जांच के लिए एसपी ने साइबर सेल के अफसरों को जिम्मेदारी दी.
जांच के बाद साइबर सेल के लोगों ने गुरुवार को साइबर ठगों से 50 हजार रूपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिया. एसपी ने बताया कि जानकारी के अभाव में लोग फोन काल पर ही अनजान लोगों को ओटीपी साझा कर देते हैं. जिसके बाद उनके बैंक खाते से साइबर ठग आसानी से पूरी धनराशि को दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर देते हैं. उन्होने बताया कि ऐसी घटना होने पर लोग तत्काल पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल के अफसरों को आवेदन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद साइबर सेल के लोग कानूनी रूप से उनकी जरूर मदद करेंगे.
आज साइबर क्राइम टीम द्वारा पीड़ित के खाते से फ्रॉड हुयी 50,000 रुपये की धनराशि वापस कराया गया. खोए रुपए पाकर पीड़ित के चेहरे पर फिर से मुस्कान आ गई और साइबर क्राइम टीम का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *