बूथ पर बबाल मचाने वाले उपद्रवियों को भेजा जायेगा जेल : सीओ

e6cbc01756d0
चंदौली,
सकलडीहा। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गांव से लेकर कस्बा तक सीआरपीएफ के जवान चप्पा चप्पा पर तैनात रहेंगे। मंगलवार को सीओ रघुराज के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस सीआरपीएफ के जवानों ने सड़क पर पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की अपील किया। पुलिस ने बरनेवल बूथों पर पहुंचकर उपद्रवीयों को कड़ा संदेश दिया।



फोटो : कोतवाली पुलिस के साथ फ्लैग मार्च करते हुए रंगरूट जवान


 
आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिये पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फूंडे और पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस सीआरपीएफ के रंगरूटों के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पहुंचकर शांति बनाये रखने का संदेश दिया।

 

 सीओ ने चेताया कि किसी प्रकार की बूथ पर बबाल मचाने वाले उपद्रवियों को सीधे जेल भेजा जायेगा। इस दौरान सकलडीहा कस्बा में पैदल मार्च करते हुए एक जून को होने वाले चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कराने का अपील किया।इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार सिंह, धर्मदेव सिंह,चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह,विजय राज, संदीप तिवारी, राहुल तिवारी, रवि तिवारी,सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *