बोरा के अभाव मे नहीं तोला जा रहा किसानों का धान

b58079feb99c
चंदौली,
धानापुर l विकास खण्ड के एवतीं साधन सहकारी समिति मे बोरा के अभाव मे किसानों का धान कई दिनों से नही तोला जाय रहा है l जिले के आलाधिकारी को सूचना देने के बाद भी बोरा अभी तक नही पहुंचा l शासन के आदेशों का उनके ही अधिकारी धज्जियाँ उड़ा रहे है l

फोटो : एवतीं साधन सहकारी समिति केंद्र पर किसानों के साथ खड़े मिथिलेश सिंह 

किसान शशिकांत सिंह,पिंटू सिंह नें बताया कि कई दिनो से ठंडा के दिनों मे साधन सहकारी समिति ऐवतीं पर धान गिराकर अगोर रहे है l जहाँ जिलाधिकारी चंदौली का निर्देश है कि किसानों के धान खरीदारी मे किसी प्रकार की समस्या न हो वहीं l किसानों के साथ सरकार का यह शौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो निंदनीय है
इस अवसर पर भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियन के मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मनमन सिंह,सलाहकार वाराणसी पिन्टू,मण्डल संगठन मंत्री वाराणसी दुर्गेश सिंह पाल,जिलाध्यक्ष चन्दौली विजयकान्त पासवान इत्यादि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *