धीना पुलिस ने मनचले को गिरप्तार कर भेजा जेल

6c0722cc3d7d
चंदौली,धीना। थाना क्षेत्र के पिपरी तिराहा पर छात्राओं व महिलाओं को देखकर मोबाइल पर तेज आवाज में भोजपुरी के अश्लील गाने बजाने वाले युवक को गिरफ्तार कर युवक को थाने पर लाकर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई । पुलिस मनचलों को पकड़ने के लिए एंटी रोमियो टीम बनाई है।
पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है।इसके तहत क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय के नेतृत्व में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने एन्टी रोमियों टीम बनाया गया है।
रविवार को एंटी रोमियो टीम पिपरी तिराहा के समीप पहुंचा तो एक लड़का रास्ते मे आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों को देखकर मोबाइल पर तेज आवाज में भोजपुरी अश्लील गाने बजा रहा था।इससे महिलाएं व लड़कियां असहज महसूस कर रही थी।
तत्काल पुलिस टीम ने लड़के को लेकर थाने लाकर अगली कार्रवाई में जुट गई।गिरप्तार मनचला विद्यासागर उर्फ अमृत सागर उर्फ साधू पुत्र शिवपूजन राम निवासी ग्राम भैंसा थाना धीना पर कागजी कार्रवाई में जुट गई।पुलिस टीम में धीना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह, कांस्टेबल विपिन यादव, महिला कांस्टेबल नीलम मिश्रा, अनुराधा सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *