चंदौली बीएसए को टीएससीटी का एक प्रतिनिधिमंडल मोमेंटो भेंट कर दी शुभकामनाएं

d63e8071f6c5
ऑनलाइन उपस्थिति, शिक्षको से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य न कराए जाने सहित विभिन्न समस्याओं पर किया चर्चा  

चंदौली। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह को टीएससीटी शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मोमेंटो भेंट कर शुभकामनाएं दिया। वहीं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर निदान की अपील किया।

फोटो : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह को मोमेंटो भेंट करते टीएससीटी का एक प्रतिनिधिमंडल 


दर असल, शासन द्वारा जारी ऑनलाइन उपस्थिति शिक्षको के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। जिसके विरोध में विगत 08 जुलाई को प्रदेश भर के शिक्षक पठन पाठन कार्य करते हुए ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में काली पट्टी बांध कर विद्यालय अवधि के बाद जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें शिक्षको की मांग थी कि जबतक 30 EL 15 हाफ डे सीएल, कैशलेश चिकित्सा व पुरानी पेंशन, नेटवर्क की समस्या समाधान करने के बाद ऑनलाइन उपस्थिति लागू किया जाए जिसका हम शिक्षक खुला समर्थन करते हैं। वही प्रदेश के शिक्षक संघ अध्यक्ष के निर्देश पर जब तक कि शिक्षको की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक अनवरत विरोध चलाने का निर्णय लिया गया।



टीएससीटी के जिला संयोजक कन्हैया लाल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली से शिष्टाचार भेंट के दौरान आनलाइन उपस्थिति,रूका हुआ डीए,जिले में जर्जर विद्यालय का धवस्ति करण, व नव निर्माण व जर्जर विद्यालय को सुरक्षित स्थानांतरित करने पर चर्चा की गयी। वहीं जब तक शिक्षकों की मांगे पूरी न हो तब तक आनलाइन उपस्थिति के लिए किसी प्रकार का दबाव न दिया जाए की अपील की गई। जिसपर जिला बीएसए ने अपनी सहमति व्यक्त की है।

वहीं गिरिजेश कुमार “दादा” ने बताया कि शिक्षकों की अहम ज़िम्मेदारी शिक्षण कार्य की होती है, लेकिन शासन द्वारा उनको शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य का भार जबरन थोप दिया जा रहा है, जिस प्रताड़ना से शिक्षको को काफी आघात पहुंच रहा है जजो बिल्कुल असहनीय है ,उन्होंने शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया कि शिक्षको से शिक्षण कार्य के अलावा कोई अन्य कार्य न कराया जाये। ताकि निपुण लक्ष्य प्राप्त करने में शिक्षकों को आसानी हो।

तत्पश्चात शिक्षक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।प्राथमिक शिक्षक संघ चंदौली के जिला संयोजक आनंद सिंह को प्राथमिक शिक्षक संघ चंदौली को टीएससीटी से जोड़ा गया। इस दौरान निठोहर सत्यार्थी, गिरिजेश कुमार दादा, धनंजय सिंह, अनंत प्रकाश रस्तोगी देवेन्द्र मौर्या उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *