चौबीस सूत्री मांगों के समर्थन में धरना 10वें दिन भी जारी

चंदौली,19 सितंबर 2024 गुरुवार।अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का दसवें दिन गुरुवार को भी चौबीस सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन जारी रहा। महेंद्र प्रजापति उर्फ मैंना के कातिलों को गिरफ्तार करो, मृतक की विधवा को 50 लाख का मुआवजा दो, मृतक परिवार के सुरक्षा की गारंटी करो, 8 महीने से चल रहा बैराट फॉर्म के आंदोलन का हल निकाले सहित 24 सूत्री मांग उठाया।
धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव कामरेड रामायण राम ने कहा कि केशवपुर के महेंद्र प्रजापति की हत्या कर हत्यारे फरार है. सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चल रहा है कि हत्यारे हत्या करके लाश को खींचते हुए तालाब की तरफ जा रहे हैं और ग्रामीणों की उपस्थिति में सुबह लाश इस तालाब से बरामद होती है. हथियारों को गिरफ्तार करने की जगह पुलिस बचाने में लगी हुई है.
वहीं चेताया कि उपरोक्त मांगें नहीं मानी गई तो वे 23 सितंबर को केशवपुर के सैकड़ो जनता को साथ लेकर केशवपुर से मार्च करते हुए धरना स्थल पर अपनी आवाज बुलंद करने को बाध्य होंगे।
धरने में रामदुलार विंद, किस्मत यादव, चेखूर प्रजापति, कंचन देवी, टुनटुन प्रजापति, अजय प्रजापति, चिंटू विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, मुख सोनकर, मनोज प्रजापति, अमरावती देवी, सविता देवी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।