चंदौली के झासी और धरहरा में लगा मेगा जनचौपाल

5fcc9554f997
बीडीओ बोले,आवास से वंचित नहीं रहेगा गरीब, पात्र लाभार्थियों की घर बैठे होगी जॉच 

चंदौली,सकलडीहा। शासन की ओर से गांव गांव में मेगा जनचौपाल का आयोजन शुरू किया गया है. जिसके माध्यम से गांव के गरीबों को सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ दिलाया जा रहा है. शुक्रवार को विकास खंड के झांसी और धरहरा में मेगा जनचौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न योजना के तहत लाभ दिलाया गया.


फोटो: धरहरा में जनचौपाल में विभागीय अधिकारी महिलाओं को योजना के तहत गोंद भराई करते हुए


खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी गरीब परिवार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम और सीएम आवास से वंचित नहीं रहेगा. पात्र लाभार्थियों को घर बैठे अधिकारी जांच पड़ताल कर आवास मुहैया करायेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह, श्रम योजना के तहत मिलने वाली पेंशन, जॉब कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पशुपालन विभाग की ओर से 1962 पर मिलने वाली सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया.

अंत में विभिन्न विभाग के स्टॉल के माध्यम से लोगों को जनकल्याण कारी योजना की जानकारी दिया गया. इस मौके पर दो गर्भवती महिलाओं की गोंदभरायी, दो बच्चों का अन्नप्रशासन आदि समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया.

 इस दौरान संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह, एडीओआई एस बी हवलदार यादव, एडीओ कृषि श्याम सुंदर वर्मा , आशीष गुप्ता , ग्राम विकास अधिकारी राम सिंह, अरविन्द गौतम , शशिकांत, संजय यादव , बी एम एम समर वर्मा , सतीश यादव , प्रवीण सिंह , मिथीलेश गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामवासी और समूह की महिलाएं मौजूद रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *