चंदौली के नेकनामपुर में शिक्षा हुई बेपटरी, 54 छात्रों में 8 रहे मौजूद

स्कूल में देरी से आने का कारण पूछने पर पत्रकार पर भड़के प्रधानाध्यापिका के पति
बीईओ ने कहा जॉच कर होगी कार्रवाई
चंदौली। राज्य सरकार के लाख कवायद के बाद भी शिक्षकों की मनमानी से बेसिक स्कूलों की शिक्षा बेपटरी है. बच्चो के भविष्य को लेकर शिक्षक तनिक भी गंभीर नहीं है. ऐसा ही मामला बुधवार को धानापुर विकास खंड के नेकनामपुर गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला.
जहां सुबह 9 बजे तक शिक्षकों के इंतजार में बच्चे बैठे रहे. वहीं 9 बजे के बाद आएं दो शिक्षकों के साथ उपस्थित कुल आठ बच्चों में सुबह साढ़े 9 बजे प्रार्थना हुई. इस विद्यालय में कक्षा 6 में 6 बालक व 7 बालिका तथा कक्षा 7 में 8 बालक व 4 बालिका तथा कक्षा 8 में 14 बालक व 15 बालिका समेत कुल 28 बालक और 26 बालिकाओं सहित कुल 54 छात्र छात्राएं पंजीकृत है.
वहीं पांच शिक्षक एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए है. जिसमें एक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गुलसाद तरन्नुम, एक सहायक शिक्षक सत्येंद्र कुमार, तीन रसोइया मीना देवी, मंझारी देवी और ललमानी देवी का नाम शामिल है.
गांव के लोगो ने उच्च अधिकारियों का ध्यान केंद्रित कराते हुए कहां की अध्यापिका का घर लगभग 1 किलों मीटर के दूरी से भी कम है. लेकिन वह कभी भी समय से नहीं आती हैं .राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में अनगिनत व्यवस्था करने के बाद भी शिक्षक बच्चो की संख्या में वृद्धि नहीं कर पा रहे है.
जबकि शासन द्वारा समय समय पर बेसिक स्कूलों में संख्या वृद्धि को लेकर जन जागरूकता के तमाम अभियान चलाये जाते है. जिसकी जमीनी हकीकत कुछ और बया कर रही है.इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि पत्रकार से परमिशन मांगने का हक किसी शिक्षक- शिक्षिका को नहीं है. जांच कर उचित कार्रवाई की जाएंगी.
शिक्षिका के पति ने पत्रकार से मांगा परमिशन
धानापुर। विकास खंड क्षेत्र के नेकनामपुर गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को भारी अनियमितता पाई गई. जिसको लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गुलसाद तरन्नुम से पत्रकार ने शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर और कक्षा वार छात्र-छात्राओं की कुल संख्या मांगी तो उन्होंने देने से साफ इनकार कर दिया. वहीं उनके साथ ड्यूटी पीरियड में उपस्थित पति ने पत्रकार से स्कूल में प्रवेश करने का परमिशन मांगने लगा और पत्रकारों के यहां रिश्तेदारी बताते हुए खुद को मानवाधिकार का पत्रकार बताते हुए बोला कि आप कुछ नहीं उखाड़ पाएंगे.
पत्रकार को विद्यालय में देख सहायक शिक्षक बनाने लगे कई दिनों की हाजिरी
धानापुर। विकास खंड क्षेत्र के नेकनामपुर गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को पत्रकार को देख शिक्षक चौक गये इसी दौरान सहायक शिक्षक सत्येंद्र कुमार ऑफिस में कई दिनों की हाजिरी बनाते हुए देखे गये.