छात्र संघ चुनाव को लेकर कालेज प्रशासन और छात्र नेता आमने-सामने

नाराज छात्र नेता बैठे धरने पर, एसडीएम के आश्वासन पर माने
चंदौली, जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी नामित किया गया है.बावजूद भी छात्रसंघ चुनाव की तिथि का घोषणा नहीं हुई है जिसको लेकर छात्र नेता ने रोष व्यक्त करते हुए बुधवार को प्राचार्य कक्ष में हो हल्ला मचाने लगे और प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गये.सूचना पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा ने छात्रों से वार्ता कर मामला शांत कराया. वहीं कॉलेज प्रशासन ने चुनाव को लेकर उच्चन्यायालय के निर्देशों से अवगत कराया.
फोटो: सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर एसडीएम अनुपम मिश्रा छात्र और कॉलेज प्रशासन से चर्चा करते हुए
सकलडीहा पीजी कालेज में बीते लंबे समय से छात्र नेताओं की ओर से छात्र संघ चुनाव की मांग की जा रही है. जबकि महाविद्यालय में चुनाव अधिकारी भी घोषित कर दिया गया है. बावजूद महाविद्यालय प्रशासन विभिन्न कारणों का हवाला और विश्वविद्यालय से अनुमति नहीं होने की बात कह रहा है.जिसे लेकर छात्र नेताओं में आक्रोश है.
मंगलवार को उच्च न्यायालय द्वारा चुनाव को लेकर स्टेट होने का रजिस्टर सूचना प्राप्त होने पर महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कराने से इंकार कर दिया है. जिसे लेकर छात्र नेता मुखर हो गये और प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गये. सूचना मिलने पर एसडीएम अनुपम मिश्रा, कोतवाल संजय कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ कॉलेज में पहुंचकर न्यायालय के निर्देशों से अवगत कराते हुए छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया.
इस बाबत प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि उच्चन्यायालय की ओर से चुनाव पर स्टेट होने की सूचना रजिस्टर्ड प्राप्त हुआ है. न्यायालय के निर्देश का पालन कराया जायेगा. इस दौरान छात्र नेता अमन पाण्डेय, ऋषिकेश ,ऋषिपाल, विनीत, आकाश यादव, अरुण राजभर, पवन, आकाश गौतम सहित तमाम छात्र नेता रहे।