चंदौली मे 11 अपराधी हुए जिलाबदर

भौगोलिक सीमाओं से किया गया बाहर, पकड़े जानें पर होगी सख्त कार्रवाई
चंदौली,19 फरवरी। जिलाधिकारी चन्दौली निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु 11 आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई, जो 6 माह तक जिले की भौगोलिक सीमाओं से बाहर रहेंगे. इनपर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है.शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखने पर उनके ऊपर सख्त एक्शन लिया जायेगा.
चन्दौली जिला प्रशासन द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 11 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं. तथा इन अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं.
इनमें थाना धानापुर से मनीष उर्फ गुरुदयाल यादव पुत्र बुल्लू यादव व आकाश बिन्द पुत्र हरिवंश बिन्द व चुनमुन उर्फ छोटू पुत्र हरिनाथ व मुन्ना बिन्द पुत्र स्व0 रामकरन बिन्द निवासीगण ग्राम कवई पहाड़पुर थाना धानापुर
थाना अलीनगर से संतोष बिन्द पुत्र नरेश बिन्द व विकास सोनकर पुत्र टिन्चू सोनकर निवासी ग्राम खानजहांचक पचफेड़वा व संतोष कुमार यादव पुत्र स्व0 शिवनाथ यादव निवासी ग्राम गंजख्वाजा व धर्मेंद्र भारती पुत्र ओमप्रकाश भारती निवासी ग्राम रेवंसा थाना अलीनगर
थाना धीना से अजय नारायण सिंह उर्फ चप्पू पुत्र प्रेम नारायण सिंह निवासी ग्राम माधोपुर थाना धीना,
थाना कन्दवा से लक्ष्मण बिन्द पुत्र नन्द किशोर बिन्द निवासी ग्राम कोदई थाना कन्दवां जनपद चंदौली,
थाना बलुआ से रोहित निषाद पुत्र मक्खन निषाद निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चंदौली शामिल हैं।