चंदौली में अश्लील फब्तियां कसने वालों की खैर नहीं

8c09b64d1532

चार शोहदे दबोचे गए, पुलिस बनाई सतर्क दृष्टि 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले में महिलाओं को देखकर अश्लील टिप्पणी करने, गाना गाने और फब्तियां कसने वाले शोहदों व मनचलों की अब खैर नहीं. पुलिस इन पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है.

 गुरुवार को बलुआ पुलिस द्वारा सुनील पुत्र स्व0 रामजन्म निवासी मझिलेपुर थाना स्थानीय, सकलडीहा पुलिस द्वारा सुजीत कुमार पुत्र स्व0 प्यारेलाल निवासी हृदयपुर थाना बलुआ, चकिया पुलिस द्वारा दिनेश कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार कोल व दीपक कुमार पुत्र विजयमल निवासीगण हिनौतघाट थाना नौगढ को पुलिस ने उनकी करतूत पर दबोच लिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई की 
सदियों से भारत में महिलाओं की स्थिति दयनीय रही है, उन्हें पुरुषों द्वारा शोषित, अपमानित और पतित किया जाता रहा और उन्हें कई सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ता रहा. जो उनके जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया. हालांकि भारत में सामाजिक सुधारकों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए काम किया. कई क्षेत्र में बदलाव हुए हैं और ऐतिहासिक रूप से कुछ समाजों में महिलाओं को कुछ विशेष अधिकार भी मिले हैं. फिर भी महिलाओं को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता नहीं मिली.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे
ने बताया कि शासन महिलाओं को सामाजिक, शारीरिक, यौनिक, और मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए कटिबद्ध है. मिशन शक्ति अभियान 5.0 अभियान जिले में लगातार चलाया जा रहा है. आज चार शोहदों को उनकी करतूत पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *