चंदौली में दो ग्राम पंचायत में लगा ग्राम चौपाल

30a13023f43a
चंदौली, जनपद के सकलडीहा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बथावर व दरियापुर में शुक्रवार को चलो चंदौली ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जहां इस चौपाल में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही ग्राम चौपाल मे उपस्थित महिलाओं की गोद भराई और बच्चों को अन्नप्राशन किया गया। 

फोटो, ग्राम चौपाल में निरीक्षण करते व गोद भराई व अन्नप्राशन कराते अधिकारी व अन्य

बीडीओ के के सिंह के निर्देशन में ब्लॉक के अधिकारियों ने आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, किसान बीमा,पशु बीमा के साथ पशुओं के अच्छे ढंग से रखरखाव, स्वच्छता के लिए विभिन्न प्रकार की सावधानियां बरतने के साथ अनेकों कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराया।

इस दौरान ग्राम प्रधान अंजुलिका मौर्य, एडीओ कोऑपरेटिव आशीष कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन मौर्या, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन दुबे, लक्ष्मीकांत पाठक ,पशु चिकित्सा अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *