चंदौली पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को भेजा जेल

5.980 किग्रा गांजा व पांच हजार रूपये नगदी बरामद
चंदौली। थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा दो अलग अलग जगहों से कुल 5.980 किग्रा गांजा व पांच हजार रूपये नगदी के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चंदौली पुलिस लगातार अभियान चलाकर मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर रोकथाम व बिक्री व तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। जिसके क्रम में शुक्रवार को धानापुर पुलिस टीम द्वारा दो अलग अलग जगहों से कुल 5.980 किग्रा गांजा व पांच हजार रूपये नगदी के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्तगणों ने अपना नाम पता शुभम यादव पुत्र रामदुलार यादव, व वारिश रसीद पुत्र मो0 इजहार ग्राम डिहवा जफरपुर थाना अलीनगर, दिनेश कुमार पुत्र मंगल प्रसाद ग्राम कांटा थाना सैयदराजा, राजकुमार पुत्र भोला यादव ग्राम कटवा माफी थाना शहाबगंज, व संजय केशरी पुत्र राधेश्याम केशरी ग्राम बबुरी थाना बबुरी जनपद चंदौली बताया है।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। वहा से जेल भेज दिया गया है।