चंदौली में थाना क्षेत्र के प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

40ce3923e53f
बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व अलार्म की भी परखी गई व्यवस्था

आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त 

चन्दौली। जनपद में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर समस्त थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने आसपास स्थित बैंकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की. इस दौरान बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही. शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी.



बता दें कि पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांगहे के निर्देशानुसार जनपद के थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख प्वाइंटों पर संदिग्धों को चिन्हित करते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध बाइक सवारों व वाहनों को चेकिंग किया जा रहा है। बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है.



बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *