चंदौली पुलिस जाम से जाम लड़ाने वालों पर बन रही शामत

553471dd47cc

सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वाले पकड़े जा रहे,54 के विरुद्ध की गई कार्रवाई


चन्दौली। जनपदीय पुलिस इन दिनों जाम से जाम लड़ाने वालों पर शामत बन कर कहर बरपा रही है. शराब की दुकानों के आस पास व सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वाले 54 के विरुद्ध की गई कार्रवाई है.

चन्दौली पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों व शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है. यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे
ने बताया कि जनपद के समस्त थानो द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने, अवैध अतिक्रमण करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. 
इसी क्रम में रविवार को जनपद के समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS व पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कुल 54 शराबियों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *