चंदौली पुलिस ने 04 बिछड़े दम्पत्ति को मिलाकर उनके जीवन में पुनः लौटाई खुशियां

d43652198fa1
चंदौली,
पीडीडीयू नगर। 04 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को बुधवार को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए समझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये एक साथ रहने को तैयार हुये परिजनों को राजी खुशी घर भेजा गया।



 अलीनगर महिला थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास द्वारा बिछड़े दम्पति के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिसके क्रम में पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी करके घर भेजा गया है।
वर्ष 2024 में अबतक कुल 159 परिवारों को मिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *