चंदौली पुलिस ने बैंकों व बाजारों में किया चेकिंग,परखा व्यवस्था

बैंक ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को दिया निर्देश
अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया
चन्दौली– जनपद की पुलिस ने जनपद स्थित समस्त बैंकों,व्यवसायिक प्रतिष्ठानों बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था परखा। प्रमुख प्वॉइंटो पर संदिग्धों से वार्ता कर अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए बाहर किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा जनपद में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर समस्त थानों व चौंकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक,पोस्ट ऑफिस, ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ,सर्राफा बाजार व उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही, शाखा प्रबंधक से इस सम्बन्ध में वार्ता भी की गयी।बिना नंबर व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी गई।
बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने हेतु निर्देश दिये गये। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया।