उमाकांत बने बसपा के विधानसभा अध्यक्ष, पार्टी मजबूती पर बल

41ca510a004a
कार्यकर्ताओं की ताकत पर पार्टी आगामी चुनाव में अपना दम दिखायेगी- सुरेंद्र प्रधान

चंदौली,कमालपुर। कस्बा स्थित संत रविदास मंदिर पर बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई की बैठक  रविवार को सम्पन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से रैथा निवासी उमाकांत को सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।वही विधानसभा के अन्य पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन किया गया।

फोटो : नवनिर्वाचित विधान सभा अध्यक्ष उमाकांत को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान 


पदाधिकारियों का चयन मुख्य सेक्टर प्रभारी वाराणसी मंडल कोआडिनेटर सुरेंद्र प्रधान, डाo बिनोद कुमार,जिलाध्यक्ष चन्दौली घनश्याम प्रधान, जिला उपाध्यक्ष राजन खान, जिला महासचिव राकेश शर्मा ने किया। सैयदराजा विधानसभा के पदाधिकारियों में अध्यक्ष उमाकांत, महासचिव संजय बिंद,कोषाध्यक्ष राजेश मौर्य, सचिव संजय प्रधान, संयोजक BVF जयप्रकाश, संयोजक वामसेफ दीनबंधु को बनाया गया।

मुख्य सेक्टर प्रभारी वाराणसी मंडल कोआडिनेटर सुरेंद्र प्रधान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर बड़ी बड़ी लड़ाईया लड़ी जाती है।कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ के हड्डी होते है।कार्यकर्ताओं की ताकत पर पार्टी आगामी चुनाव में अपना दम दिखलाने का काम करेगी।सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ईमानदारी पूर्वक संगठन के नीति को आगे बढ़ाने का काम करना होगा।

इस मौके पर सुखराम, राजेंद्र, रमेश धक्कारी, रमाकांत, रामकेवल अवस्थी, कमलाकांत बिंद, श्री भगवान, विस्सू राम, दशरथ,भोला राम, चंद्रशेखर, अशोक कुमार,अनिल सहित अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।संचालन मुरलीधर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *