चंदौली पुलिस ने धोखाधड़ी के जूर्म में एक को भेजा जेल

7326389076e4
फ्रॉड किये 22960 रूपये किया बरामद 

चन्दौली । जनपद के थाना सैयदराजा अंर्तगत बीते दिनों विजयपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामधनी के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस रवि मौर्या पुत्र हरिद्वार मौर्या निवासी ग्राम सरैया थाना चकिया जनपद चन्दौली के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर ततपरता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


फ़ोटो : थाना सैयदराजा पर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार रवि मौर्या 


पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में रवि मौर्य पुत्र हरिद्वार मौर्या निवासी ग्राम सरैया थाना चकिया जनपद चंदौली को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को अपरान्ह 10:45 बजे नवही पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से 22960 रूपये नगद बरामद करते हुए थाना हाजा पर लाया गया। वहीं आवश्यक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बीते दिनों धर्मेन्द्र कुमार की मोबाइल से ओटीपी प्राप्त कर रवि मौर्या ने गूगल पे ऐप बनाकर धोखे से 24300 रूपये निकाल लिया था। जिस सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर थाना स्थानीय पुलिस मु0अ0सं0 06/2024 धारा 319(2)/318(4)/338/ 336(3)/340(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 67(सी) आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर खोजबीन में जुटी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *