चंदौली पुलिस ने एक बार फिर अपनी दक्षता और आधुनिक तकनीक का किया बेहतरीन प्रदर्शन

e51922e99e44
151 खोए मोबाइल बरामद कर उसके स्वामियों को सौंपा, तीस लाख रुपए बताई जा रही कीमत 
 

चन्दौली, सटीक संवाद। जिले के पुलिस ने एक बार फिर अपनी दक्षता और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 151 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उसके असली स्वामियों को सौंपा है. वापस पाकर उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान आई है. तीस लाख रुपये कीमत बताई जा रही है. 

ज्ञातव्य हो कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी की उनका मल्टीमीडिया सेट खो गया है या फिर कहीं गीर गया है. जिसपर एसओजी/स्वाट/सर्विलांस की की संयुक्त टीम ने 
अपनी दक्षता और आधुनिक तकनीकी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 151 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिया. जिसके असली स्वामियों को आज शिविर पुलिस लाईन चन्दौली के नवीन सभागार में बुलाकर सौंप दिया गया. फिर से अपना मोबाइल वापस पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया.

नवंबर 2023 से अब तक बरामद मोबाइल 
चन्दौली पुलिस द्वारा 1 नवंबर 2023 को 125 मोबाइल सेट बरामद किया गया था जिसकी कुल कीमत 18.75 लाख रू0 आंकी गई थी व  11 मार्च 2024 को 101 मोबाइल सेट बरामद किया गया था जिसकी कीमत 16.00 लाख रुपए आंकी गई थी और फिर आज 151 मोबाइल बरामद किया गया है. जिसकी कीमत 30 लाख रूपये आंकी गई है. कुल 377 मोबाइल सेट जिनकी कीमत 64.75 लाख रूपये आंकी गई, को उनके असली स्वामियों को सौंपा गया है.जिनके द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली व सर्विलांस सेल चन्दौली की टीम को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *