चंदौली रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष बने शिवब्रत सिंह यादव

63d5dd7a36e7
रसोइयां संघ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न।

रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन

चहनियां। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नादी पर शुक्रवार को रसोइयों संघ की जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ब्लॉकों से रसोईया उपस्थित हुए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किये। चर्चा के दौरान समय से रसोइयों का वेतन, रसोइयों को साल में कपड़े की व्यवस्था, उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था आदि मुद्दों पर चर्चा। बैठक में कंपोजिट विद्यालय नादी के रसोईया शिवब्रत सिंह यादव को सर्वसम्मति से रसोइयां संघ जनपद चंदौली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

     इस अवसर पर शिवब्रत सिंह यादव ने कहा कि मुझे जिस विश्वास के साथ हमारे भाईयों बहनों ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की पूर्ण कोशिश करूंगा। इस मनोनयन में जिन विद्यालयों के रसोइयां उपस्थित थे उनमें प्राथमिक विद्यालय समुद्रपुर उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय टांडा, प्राथमिक विद्यालय नई बाजार, प्राथमिक विद्यालय सैफपुर, प्राथमिक विद्यालय डेरवा इत्यादि विद्यालयों के रसोइयों मुख्य रूप से शामिल थे, सभी ने इस मनोनयन पर अपनी सहमति प्रदान की।

     इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मृत्युंजय यादव और अन्य ग्राम सभा के प्रधान भी उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में आए सभी लोगो ने शिवब्रत सिंह यादव को बधाई दिया। इस कार्यक्रम का संचालन मुख कंपोजिट विद्यालय नादी के प्रधानाध्यापक इंचार्ज अशोक कुमार सिंह यादव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *