चन्दौली का ऋषभ जिमनास्टिक प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया का जीता खिताब

1b0e55c9e849
बधाई एवम् शुभकामनाएं देने वाले लोगों का लगा तांता, ग्रामीणों में हर्ष 

चंदौली। राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जनपद का लाल ऋषभ कुमार सिंह ने बाडी बिल्डर का मिस्टर इंडिया खिताब जीतकर चंदौली जिले का परचम लहराया है। इसकी जानकारी मिलते ही ऋषभ के घर शुभकामनाऐं देने वालों का ताता लगा रहा।

फोटो – ऋषभ कुमार सिंह


जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर बसा मधुपुर गाव निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार सिंह विगत कई वर्षो से प्रयागराज में रहकर जिमनास्टिक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। इस बावत पिता ने बताया कि नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मेरा पुत्र ऋषभ ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीत कर हम सभी का मान बढाया है।रविवार को गाव के लोगों के आने का क्रम जारी रहा। सभी लोग अपने खुशी का इजहार कर शुभकामनाऐ दिया है।

 इस मौक़े पर सतीश चंद्र सिंह, गुलाब सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार सिंह, राकेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुरेन्द्रकांत मिश्र एडवोकेट आदि लोगों ने हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *