चन्दौली में दो जगहों पर मिले दो अज्ञात शव , नहीं हो सकी शिनाख्त

7e9e0a5bdc65

चन्दौली, डीडीयू नगर। क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर बुधवार को दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामे के उपरांत अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।


फोटो 1 : रेलवे कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित यूरोपियन कॉलोनी में अधेड़ का पड़ा शव 


मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रेलवे कॉलोनी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित यूरोपियन कॉलोनी में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बुधवार पूर्वाहन 10 बजे के करीब मिलने से सनसनी फैल गयी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखने से भिखारी जैसा लगा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


फोटो 2 मानसनगर मानसरोवर तालाब पर पुलिस के साथ जुटी भीड़ 


वहीं अलीनगर थानाक्षेत्र स्थित मानसनगर मानसरोवर तालाब में एक 34 वर्षीय अज्ञात युवक का उतराया हुआ शव देख लोगों की सूचना पर पहुंचीं अलीनगर थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि एक 34 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तालाब में उतराया हुआ मिला है। 

प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि वह नहाने के लिये तालाब में उतरा होगा गहरे पानी मे जाने से डूब गया है। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *