चन्दौली में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने सीएचसी और ब्लॉक का किया निरीक्षण

व्यापारियों ने बोर्ड के सदस्य से कस्बा की सड़क निर्माण की उठायी मांग
चन्दौली, जनपद में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने शुक्रवार को सकलडीहा सीएचसी और ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी पर प्रसव पीड़ित महिलाओं का सहयोग दिलाने पर सीएचसी अधीक्षक का सराहना किया। वहीं ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर विकास कार्यो को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष के.के. सोनी द्वारा व्यापारियों के साथ मंत्री का गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। अंत में डा.आम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण किया।
पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने सीएचसी पहुंचकर वार्ड से लेकर दवा और जांच के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इसके साथ ही वार्ड में मरीजों से मिलकर सरकार से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। महिला डाक्टर नही होने के बाद भी दो दर्जन आपरेशन से प्रसव की सुविधा दिलाने पर सीएचसी अधीक्षक की सराहना किया।
इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विकास कार्यो की जानकारी हासिल किया। बोर्ड के मेम्बर ने सरकार द्वारा संचालित पीएम और सीएम आवास के साथ गांव के विकास के बारे में चर्चा किया। इसके पूर्व व्यापारियों ने सकलडीहा में जलभरॉव और सड़क निर्माण के लिये व्यापार मंडल अध्यक्ष के.के. सोनी नेतृत्व में पत्रक सौपा।
नागेपुर में तैनात सफाईकर्मी को हटाया गया
निरीक्षण के दौरान बोर्ड के सदस्य के समक्ष व्यापार मंडल अध्यक्ष के के सोनी ने शिकायत किया कि नागेपुर में तैनात दो सफाईकर्मी कभी गांव में दिखते ही नहीं हैं और कभी कभी अन्य व्यक्तियों से थोड़ी मोड़ी साफ सफाई करवा देते है। जिससे गांव में कई जगहों पर कुड़े का अंबार लगा हुआ है। जिसपर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने ततपरता दिखाते हुए तत्काल दोनों सफाईकर्मियों क्रमशः बृजेश कुमार तिवारी को नागेपुर से बलारपुर और संजय कुमार पाण्डेय को नागेपुर से डिग्घी स्थान्तरण कर दिया। वहीं अहमद अली को बलारपुर से नागेपुर में तैनात किया।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, बीडीओ के.के. सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष के.के. सोनी, मंटू पांडेय, रौशन अली, मेहताब,रत्नेश डब्लू, नागे गुप्त,आशीष जायसवाल, रोहित जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।