चन्दौली पुलिस ने दो युवकों को भेजा जेल

4ebe03350375
युवक का अपहरण करने और मार पीट कर दुर्गावती हाइवे पर छोड़ने में थे वांछित 

चन्दौली,अलीनगर। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.118/24 धारा 364 में वांछित अभियुक्तगण अमृत सिंह पुत्र श्री संजय सिंह निवासी डहरक थाना रामगढ़ जनपद कैमूर भभुआ बिहार तथा निहाल सिंह पुत्र श्री कमलेश सिंह निवासी रामगढ़ थाना रामगढ़ जनपद कैमूर भभुआ बिहार को सोमवार को सिंधीताली पुल से पूर्वान्ह  07:40 बजे घटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो नम्बर JH10BW6874 के साथ गिरफ्तार कर औपचारिक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।


फोटो : थाना अलीनगर पर पुलिस टीम के साथ अमृत सिंह तथा निहाल सिंह 


थाना प्रभारी अलीनगर शेषधर पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 17.06.2024 को वादी श्याम सुन्दर पुत्र चन्द्रमा सिंह निवासी ग्राम सरने थाना स्थानीय ने लिखित तहरीर दिया कि रात्रि में 08 बजे के करीब अपने भाई गोविन्द व अपने दो लेबरों के साथ रामनगर से काम कर वापस घर आ रहे थे जिस दौरान पी. डब्लू गुरूकुलम स्कूल के पास ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या JH10BW6874 में सवार कुल 04 व्यक्तियों से उनका झगड़ा हो गया ।

जिस पर स्कॉर्पियो सवार अज्ञात 04 लोगों द्वारा उनके भाई गोविन्द को सबक सिखाने के नियत से अपनी गाड़ी में लाद लिया गया और उन्हें मार पीट कर दुर्गावती बिहार स्थित अकोढ़ी ग्राम के पास हाईवे पर छोड़ दिया गया था। जिस आधार पर  मु.अ.सं. 118/24 धारा 364 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 
प्रभारी निरीक्षक शेषधर पाण्डेय, उ.नि.मनीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी जफरपुर, हे0का0 विकास कन्नौजिया, हे0का0 रमेश चौहान,का0 कुलदीप सरोज थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *