चुनाव को लेकर प्रेक्षक का चंदौली मे आगमन

6357afcbff58
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट में किया प्रवास, जारी किया हेल्पलाइन नम्बर 

चंदौली। नगर पंचायत अध्यक्ष सैयदराजा का स्वतंत्र,निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन कराने हेतु मा. प्रेक्षक श्री राजेश कुमार गुप्ता, अपर आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी का जनपद में आगमन सोमवार को हो चुका है. इनका प्रवास लोक निर्माण विभाग के गेस्ट में है.


फोटो : मा. प्रेक्षक श्री राजेश कुमार गुप्ता, अपर आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी 

निर्वाचन संबंधी किसी भी समस्या एवं सुझाव हेतु कोई भी प्रत्याशी- राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रेक्षक महोदय से मिल कर या उनके मोबाइल नंबर 9454417025 पर संपर्क कर अपनी बात रख सकते है. इसके साथ ही प्रेक्षक के लाइजनिंग ऑफिसर सुभाष चंद्र के मोबाइल नंबर 9454465611 एवं गेस्ट हाउस के लैंड लाइन नंबर 05412297026 पर भी संपर्क किया जा सकता है. प्रेक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *