खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठानों में छापा मारा

नमूना संकलन कर प्रयोगशाला भेजा, रिपोर्ट आने के बाद होगी अग्रिम कार्यवाई
चंदौली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को मुगलसराय कस्बे के रेलवे स्टेशन के सामने दिनेश रेस्टोरेंट पर निरीक्षण करते हुए नमूना संकलन की कार्रवाई संपादित की. टीम द्वारा प्रतिष्ठान संचालक दिनेश कुमार को अपने प्रतिष्ठान के अंदर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया.
टीम ने संदेह के आधार पर मिक्स मसाला, लड्डू, पनीर एवं नमक का नमूना संकलित किया. संकलित किए गए नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदौली कमल निवास त्रिपाठी ने बताया कि अभिहित अधिकारी कुलदीप सिंह के निर्देशन में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी चंदौली के द्वारा जारी आदेश के क्रम में जनपद की सीमाओं के अंदर स्थित समस्त होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों की सघन जांच एवं नमूना संकलन की कार्रवाई सुनिश्चित करवाई जा रही है.
आज की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालजीत यादव, अरविंद कुमार, मनोज कुमार एवं सेनेटरी सुपरवाइजर गणपति पाठक मौजूद रहे।