डायट पर तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण सम्पन्न

015eb3e33578
गणित के सभी अवयवों पर की गई चर्चा

शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाने पर दिया गया जोर

प्राचार्य ने शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं 

चंदौली,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा न्यू आडिटोरियम हाल में आयोजित तीन दिवसीय (दिनांक 03.10.2024 से 05.10.2024) गणित किट प्रशिक्षण का प्रथम चरण शनिवार को सम्पन्न हो गया. प्रथम चरण के प्रशिक्षण में चकिया, बरहनी तथा चहनिया विकासखंड से आये परिषदीय विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं को सन्दर्भ दाताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.

 प्रशिक्षण के तीसरे दिवस में शिक्षकों को गणित के सभी अवयवों जैसे संख्या पद्धति, लघुत्तम समापवर्तक, महत्तम समापवर्तक, क्षेत्रफल, परिमाप, ज्यामिति दशमलव भिन्न इत्यादि पर चर्चा की गई और समय-समय पर चार्ट पेपर की सहायता से शिक्षकों की शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया गया.

प्रशिक्षण की समाप्ति के अवसर पर प्राचार्य द्वारा विभिन्न विकासखंड से आए शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी.

प्रशिक्षण सत्र के दौरान संदर्भ दाता रामाज्ञा शर्मा, कुंवर कलाधर सिंह, जय नारायण यादव, इंदु श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी संतोष गुप्ता, डायट प्रवक्ता डॉ० जितेन्द्र सिंह, केदार सिंह यादव, जयंत कुमार यादव , प्रवीण कुमार राय, प्रशांत कुमार, रमाशंकर यादव सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *