धानापुर में सार्वजनिक भूमि कब्जा करने का चल रहा खेल-गोविंद उपाध्याय

7b8f73da5365
बचाने के लिए विकास मंच आया सामने, करेगा सीधे हस्तक्षेप 
चंदौली, जनपद के तहसील सकलडीजा अंतर्गत धानापुर में (सड़क, खड़ंजा, बंजर, चारागाह, कब्रिस्तान, तालाब, श्मशान, भीटा, शत्रु संपत्ति, स्कूल सहित अन्य) सार्वजनिक कीमती भूमि को  भू माफियाओं द्वारा गलत तरीके से मालियत लगाकर चक बनवा लिया गया है. 

फोटो: गोविन्द उपाध्याय(धानापुर विकास मंच संयोजक) 

जिसपर तहसील प्रशासन भी मुंह फेरे बैठा है. ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा द्वारा ऐसे अवैध कब्जा को मुक्त कराने के लिए अनेकों बार लिखित शिकायत की गई है फिर भी अधिकारियों की जू तक नहीं रेंगी. लेकिन अब धानापुर विकास मंच वैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ेगा. संगठित भू माफियाओं द्वारा जालसाजी पूर्वक जमीन के कागजातों में की गई हेरा- फेरी की जॉच पड़ताल कराकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर जनहित के लिए उपयोग में लायेगा.
मंच के संयोजक गोविंद उपाध्याय ने बताया कि धानापुर ग्राम सभा में कुछ संगठित भू माफियाओं द्वारा जालसाजी पूर्वक जमीन के कागजातों में हेरा- फेरी किया है. जिसपर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है. जिसे जनहित की मुद्दे को टाले जाने हेतु गंभीरता से धानापुर विकास मंच सीधे हस्तक्षेप करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *