धानापुर पुलिस ने स्कॉर्पियो चोरी का किया पर्दाफाश

चंदौली। खबर यूपी के जनपद चंदौली अंतर्गत थाना धानापुर से हैं जहां स्कॉर्पियो चोरी का मामला बीते दिनों प्रकाश में आया था. वादी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए स्कॉर्पियो बरामद कर मालिक को सुपूर्द कर दिया. वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर भागने में सफल रहे. जिनका शिनाख्त कर अग्रिम कार्यवाही में पुलिस जूट गई है.
बता दें कि दिनांक 19.01.2025 को वादी लक्ष्मण प्रसाद पुत्र स्व0 बुद्धिराम प्रसाद निवासी ग्राम खड़ान थाना धानापुर जनपद चन्दौली ने थाना धानापुर पर लिखित तहरीर दिया कि ग्राम खड़ान में वादी के घर के दरवाजे पर खड़ी स्कार्पियों नं0 UP66 D1314 की रात्रि में चोरी हो गयी है.
जिस पर पुलिस ने मु.अ.सं. 12/2025 धारा 303 बीएनएस पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर वाराणसी कबाड़ में बिकने जा रही स्कॉर्पियो को सोमवार की रात्रि 1:30 बजे खड़ान धानापुर मार्ग पर चेकिंग कर बरामद कर लिया.
वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर भागने में सफल रहे. पुलिस ने चोरों का शिनाख्त मनीष यादव उर्फ गुरुदयाल यादव पुत्र बुल्लु यादव निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर खरहनिया थाना धानापुर जनपद चन्दौली तथा बब्लू विश्वकर्मा पुत्र श्यामबिहारी विश्वकर्मा निवासी हेतमपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली के रूप में करते अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है.
स्कॉर्पियो बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय- चौकी प्रभारी भदाहूं, हे0का0 सुरेश यादव, का0 सोनू यादव,का0 अभिषेक दूबे शामिल रहे।