धानापुर साधन सहकारी समिति से लिंक मार्ग तक सीसी रोड बनाने की मांग

4a2951e7bb5a

चंदौली, धानापुर स्थित साधन सहकारी समिति का भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह नें गुरुवार को स्थलीय निरिक्षण किया l वहीं जिलाधिकारी चंदौली से को-आपरेटिव से लिंक मार्ग तक सीसी रोड बनवाने की मांग किया l

श्री सिंह नें बताया कि को- आपरेटिव से लिंक सड़क तक रास्ता नहीं होने के कारण उर्बरक लदी भारी वाहन से रोड पर ही उर्बरक उतार दी जाती है l जिसे मजदूरों द्वारा ढोकर स्टॉक रूम में रखा जाता है और उसका सारा खामियाजा किसानों पर थोपा जाता है l इसको लेकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द ही सीसी रोड बनवाने की मांग किया l
उन्होंने बताया कि हर बार की बात है जब जब उर्बरक जिले से इस को-ऑपरेटिव के लिए आती है तो एक-दो दिन तक तो वाहन से मजदूरों द्वारा ढोकर स्टॉक रूम में रखने में समय बीत जाता है कहीं तीसरे-चौथे दिन से वितरण किया जाता है जिसका पूरा खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है l

आगे श्री सिंह नें बताया कि जिलाधिकारी चंदौली द्वारा जल्द ही सीसी रोड नहीं बनवाई जाती है तो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले हम अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *